10वीं-12वीं बोर्ड मेरिट स्टूडेंट्स को मिलेगा IPL का स्पेशल तोहफा, 10 मई को नवा रायपुर में RCB बनाम मुंबई इंडियंस मैच दिखाने का आदेश..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को अब IPL मैच दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेरिट में आए छात्रों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच दिखाया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला जाएगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद वहां से सभी छात्रों को मैच देखने के लिए ले जाया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर फैसला

आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय जनसंपर्क विभाग के निर्देश के बाद लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे “सर्वोच्च प्राथमिकता” से पूरा करने को कहा है।

छात्रों के लिए खास तोहफा

बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए इसे प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी राज्य सरकार मेधावी छात्रों को सम्मानित करती रही है, लेकिन इस बार IPL मैच दिखाने का फैसला चर्चा में है।

Scroll to Top