100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का 3 मई को होगा भूमिपूजन, स्वास्थ्य मंत्री, प्रभारी मंत्री, वित्त मंत्री सहित सांसद होंगे शामिल..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का 3 मई को भूमिपूजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शाम 4 बजे प्रारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, उपाध्यक्ष अजय नायक, सभापति सरिता नायक, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान होंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि सरिया में 100 बिस्तर के इस सिविल अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रायगढ़, रायपुर या बरगढ़ के बड़े अस्पतालों में इलाज करवाने जाने से छुटकारा मिलेगा। वे सहज की घर के पास ही गंभीर बीमारियों का भी इलाज आराम से करवा सकेंगे। यह निश्चित ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कदम होगा।

Scroll to Top