राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों का सम्मान: 21 हस्तियों को मिला राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ से 4 नाम शामिल..

शेयर करें...

रायपुर// ऑल इंडिया संपादक संघ द्वारा देशभर के संपादकों और पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जनहित, देशहित और पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने वाले 21 लोगों को ‘राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। इस सम्मान में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से हेमन्त पटेल का भी नाम प्रमुखता से शामिल किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

सच और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला सम्मान

यह सम्मान उन पत्रकारों को दिया गया है, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में सच्चाई को सामने लाने, समाज के मुद्दों को उठाने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन राज्यों के पत्रकार हुए सम्मानित

सम्मान पाने वालों में अलग-अलग राज्यों के पत्रकार शामिल हैं।

  • हिमाचल प्रदेश से प्रेम सागर चौधरी
  • छत्तीसगढ़ से हेमन्त पटेल, डिग्री लाल सिदार, लक्ष्मी नारायण लहरे, और डॉ मन्नूलाल चेलक
  • उत्तर प्रदेश से संतोष कुमार और जितेन्द्र सिंह यादव
  • महाराष्ट्र से संतोष चव्हाण, संतोष जाधव और अशोक शहाराव को सम्मानित किया गया।
  • मध्यप्रदेश से सुरेन्द्र मेहरा, जितेन्द्र सिंह राठौर, शिवाकांत कुशवाह, विकास कुम्भकार और श्याम रानोलिया
  • राजस्थान से प्रभु लाल बैरवा
  • बिहार से राणा प्रताप यादव
  • उत्तराखंड से गंगा लाल आशुकवि
  • कर्नाटक से सुधारानी मेम और एम जेफरी जोसेफ
  • हरियाणा से रमेश कुमार को भी यह सम्मान दिया गया।

संघ ने दी शुभकामनाएं

ऑल इंडिया संपादक संघ की कोर कमेटी और सभी प्रदेश अध्यक्षों ने सभी सम्मानित पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि सभी सम्मानित लोग आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता करते रहेंगे

Scroll to Top