शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ सरिया पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने ग्राम भटली में दबिश देकर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सूचना पर घर में दी गई दबिश
मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के लिए अवैध शराब छिपाकर रखा है। इसके बाद थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भटली में आरोपी के घर के बाड़ी में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर मौजूद युवक ने अपना नाम राकेश उर्फ विक्की सिंह (26 वर्ष) बताया।
बोरी में छिपाकर रखी थी महुआ शराब
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लाल रंग की बोरी में प्लास्टिक पन्नी में भरी 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब बिक्री के लिए रखे था और उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और डीएसपी संतोषी ग्रेस के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिगंबर पटेल, खेमलाल चौहान, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल, प्रीति खड़िया सहित थाना सरिया के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


