जशपुर में कथित प्लेन क्रैश का न्यूज निकला फेक, कलेक्टर ने जारी किया बयान..

शेयर करें...

जशपुर// जशपुर में कथित प्लेन क्रैश की खबर अब फर्जी निकलती दिख रही है। कलेक्टर रोहित व्यास ने साफ कहा है कि छत्तीसगढ़ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को किसी भी विमान के मिसिंग होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। जिस इलाके में क्रैश की बात कही जा रही थी, वह ओडिशा और झारखंड से जुड़ा हुआ है, वहां के ATC से भी बात की गई लेकिन किसी ने भी कोई एयरक्राफ्ट गायब होने की पुष्टि नहीं की।

Join WhatsApp Group Click Here

यानी अब तक कहीं से भी प्लेन क्रैश का कोई सबूत नहीं मिला है। अधिकारी बता रहे हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल दो तस्वीरों और जंगल से उठते धुएं को देखकर अफवाह फैल गई। दरअसल, इस तरह का धुआं जंगल में आग लगने पर भी उठता है, जो आम बात है।

फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ड्रोन और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। लेकिन शुरुआती जांच में साफ संकेत मिल रहे हैं कि ये ‘प्लेन क्रैश’ की खबर सिर्फ अफवाह थी।

Scroll to Top