शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के ग्राम ओडकाकन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली। मृतक की पहचान खूबचंद पटेल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 37 से 38 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।
कोटवार के खेत के पास मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव के कोटवार के खेत के पास की है। सुबह कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बीमारी से परेशान था मृतक, आत्महत्या की आशंका
प्राथमिक जानकारी में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मृतक लंबे समय से बीमारी से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हर एंगल से जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही सरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



