लोधिया-खपरापाली मार्ग निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला ब्लॉक के लोधिया से खपरापाली तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आज विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच नारायण पटेल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोबरसिंहा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मुरलीधर पटेल एवं लोधिया सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नायक शामिल रहे।

इस अवसर पर अजा. मोर्चा अध्यक्ष जगेश चौहान, प्रमोद पाणिग्राही, दयाराम पटेल, राजाराम पटेल, लक्ष्मण पटेल, जगदीश पटेल, शिव पटेल, गणेश पटेल ,सूरज पटेल,जीतू चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस सड़क के निर्माण से लोधिया और खपरापाली के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Scroll to Top