बरगांव में नई सहकारी समिति का लोकार्पण, 7 गांव के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ जिले में सहकारिता के क्षेत्र में एक अहम पहल के तहत बरगांव में नवीन प्राथमिक शाख सहकारी समिति मर्यादित का लोकार्पण किया गया। प्रदेश में सहकारिता से समृद्धि अभियान के तहत 515 नई समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया, इसी क्रम में साल्हेओना सेवा सहकारी समिति अंतर्गत बरगांव समिति का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के हाथों भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजन के बाद फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

नई समिति बनने से क्षेत्र के किसानों को खाद वितरण से लेकर धान खरीदी तक की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। इससे किसानों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय के साथ खर्च की भी बचत होगी। इस समिति में 7 गांवों को शामिल किया गया है, जिससे व्यवस्थाएं बेहतर और सुगम हो सकेंगी।

जनप्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसान हित में निर्णय लेती रही है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय किसानों को केसीसी योजना से साहूकारों पर निर्भरता कम हुई, वहीं वर्तमान में किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, मुफ्त बिजली और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसी योजनाएं सीधे लाभ पहुंचा रही हैं।

वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने कहा कि किसानों के हित के लिए वे हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि नई समिति का गठन किसानों की सुविधा के लिए किया गया है, जिससे खाद उठाव और धान खरीदी की प्रक्रिया अब और आसान हो जाएगी।

जनप्रतिनिधियों और किसानों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधामोहन पाणिग्राही, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, भाजपा मंडल मंत्री अजय पटेल, हितेश मालाकार, वरिष्ठ कृषक प्रेमकिशोर पटेल, डमरूधर पटेल, टेकचंद माली, उग्रसेन साहू, भुवनविजय मालाकार, अगनु पटेल, मित्रभानु मालाकार, ओंकार चौधरी, हेमन्त पटेल, गांधी पटेल, चैतन पटेल, चंदन पटेल, सेवा सहकारी समिति साल्हेओना के प्रबंधक बंशीधर पटेल, ऑपरेटर बासुदेव पटेल, वरिष्ठ लिपिक कन्हैयालाल पटेल, दया पटेल, अर्जुन पटेल, कुबेरचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Scroll to Top