रात हालटिंग पर सख्ती: बस स्टैंड से हटाई गईं बसें, अवैध पार्किंग से मुक्त हुआ सारंगढ़ बस स्टैंड..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़ बस स्टैंड में लंबे समय से चल रही अव्यवस्था पर अब प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में यातायात दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात में हालटिंग करने वाली बसों को बस स्टैंड परिसर से हटवा दिया। इस कार्रवाई के बाद जहां यात्रियों को राहत मिली है, वहीं अवैध रूप से बस खड़ी कर पार्किंग बना चुके बस चालकों और कंडक्टरों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

अवैध पार्किंग पर चला डंडा

बस स्टैंड परिसर में रात के समय बसों की कतारें लगने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार यातायात बाधित होता था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते थे। अब प्रशासन की इस कार्रवाई से बस स्टैंड काफी हद तक व्यवस्थित और खुला नजर आ रहा है।

लगातार चल रही ट्रैफिक कार्रवाई

यातायात दल द्वारा केवल बस स्टैंड तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि पूरे सारंगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने से लगातार वाहन चेकिंग, चालानी कार्रवाई और जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की कोशिश

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसी दिशा में यह कार्रवाई की गई है, ताकि अव्यवस्थित पार्किंग और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्ती जारी रहने के संकेत दिए गए हैं, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सके।

Scroll to Top