शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// सोमवार को ग्राम बोईरडीह में देवगांव मंडल की सेक्टर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Join WhatsApp Group
Click Here
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, सेक्टर अध्यक्ष पवन नायक, अविनाश साहू, प्रेम सारथी, कुंज बिहारी, देव कुमार पटेल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


