मंडल अध्यक्ष के सुपुत्र के व्रतोपयन संस्कार में जुटे जनप्रतिनिधि, वटुक सोमेश को मिला आशीर्वाद..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया मंडल अध्यक्ष एवं भटली निवासी प्रदीप सतपथी के सुपुत्र सोमेश सतपथी के व्रतोपयन संस्कार का आयोजन पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और परिजन शामिल हुए तथा वटुक सोमेश को आशीर्वाद देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधामोहन पाणिग्राही, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, जिला महामंत्री नारायण प्रधान, जिला महामंत्री महेश बारिक, मंडल अध्यक्ष बरमकेला राजकिशोर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही, मंडल उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, सेवकराम पटेल, जयरतन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर पटेल, आनंद सा, मंडल अध्यक्ष लेंध्रा शारदा मालाकार, प्रेमलता पटेल, ललिता पटेल, आकांक्षा बेहरा, भाजयुमो अध्यक्ष सरिया शिवांशु गुरु, मंडल अध्यक्ष बरमकेला गोकुल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष लेंध्रा राकेश पटेल, वरुण पटेल, मधुसूदन श्रीवास, भीमसेन पटेल, शुकदेव दुआन, अजय पटेल, ओंकार चौधरी, रोशन पटेल, राधाकांत देहरी, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में पारिवारिक जन उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में धार्मिक माहौल बना रहा और सभी ने वटुक सोमेश को शुभाशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Scroll to Top