बड़ी खबर : भानुप्रतापपुर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में केजी से पीजी तक की पढ़ाई फ्री, तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि सालाना 4 हजार रुपए मिलेगी..

शेयर करें...

भानुप्रतापपुर/ भानुप्रतापपुर में राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त रहेगी। ए​डमिशन और ट्यूशन फीस फ्री रहेगी। इसका फायदा सभी वर्ग के छात्रों को मिलेगा। दूसरा ऐलान तेंदूपत्ता का सालाना प्रोत्साहन राशि चार हजार रुपए किया गया ।

Join WhatsApp Group Click Here

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया। सरकार बनते ही हमने दो घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया, बिजली बिल हाफ की, आदिवासियों को उनकी जमीनें वापस दिलाई। कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है लेकिन भाजपा गरीबों का पैसा अदानी दो रही है।

*राहुल गांधी के भाषण की प्रमुख बातें*

  • हमने जो वायदे किए उसे तत्काल पूरा किया, जिस काम को बीजेपी ने कहा था हम नहीं कर सकेंगे उसे हमने दो घंटें में पूरा कर दिखाया।
  • 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ किया। पांच लाख मजदूरों और किसानों को 7 हजार रुपए हर साल दिए।
  • केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अदानी को लाभ पहुंचाया। हम मनरेगा लाए तो केंद्र ने इसे बेकार बताया।
  • देश को लोकसभा, राज्यसभा के एमपी नहीं चलाते हैं। हिंदुस्तान सरकार में 90 आईएएस है ये सरकार को असलियत में चलाते हैं। इन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी कहते हैं। सारे फैसले ये लेते हैं। सेना को कितना पैसा जाएगा। भोजन के अधिकार में कितना पैसा जाएगा। लेकिन 90 में से सिर्फ तीन लोग ही पिछड़े वर्ग के हैं। देश का बजट 45 लाख करोड़ का है। इनमें से तीन अफसर सिर्फ 5 प्रतिशत बजट पर निर्णय लेते हैं। सवाल यही है कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी सिर्फ पांच प्रतिशत है। ओबीसी देश की रीढ़ है।
  • ओबीसी वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा, आपको ठगा जा रहा है। आपकी सरकार ओबीसी की सरकार नहीं है और ये बात हर ओबीसी युवा को समझना होगा.. पहला कदम जाति जनगणना है।
  • नरेंद्र मोदी कभी ओबीसी के मामलों पर चर्चा नहीं करते। मोदी जी आप जाति जनगणना से क्यों डरते हो। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जाति बेस्ड जनगणना करवाएगा और सच्चाई आपके सामने लाकर रख देगी।
  • देश में 55 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के हैं लेकिन मोदी जी ये बात नहीं बताते।
  • ओबीसी के लिए कांग्रे का पहला कदम जाति जनगणना है।
  • मोदी जी जातीय जनगणना से डरते हैं। कांग्रेस इसे जल्द पूरा कराएगी।
  • आदिवासी का मतलब जो हिंदुस्तान के पहले मालिक, पूरी जमीन के असली मालिक। आदिवासियों को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। जल, जमीन की रक्षा की जानी चाहिए।
    वनवासी का मतलब जंगल में रहने वालों से है। सच्चा शब्द आ​दिवासी है।
  • मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता ने आदिवासी पर पेशाब किया। ये उनकी सोच है।
  • तेंदूपत्ता की खरीदी 4500 रुपए करने जा रहे हैं।
  • छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषा जरूरी है। बीजेपी नेता 24 घंटे हिंदी बोलते हैं लेकिन अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाते हैं। इसलिए हमने अंगजी माध्यम के स्कूल खोलें ताकि गरीब के बच्चे भी पढ़ सकें।
  • केजी से लेकर पीजी तक किसी भी वर्ग के छात्रों को छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
  • नोटबंदी, जीएसटी से सिर्फ अदानी को फायदा हुआ। हमारी सरकार फिर से बनेगी तो हम सभी वादों को लागू करेंगे।

इससे पहले भूपेश बघेल ने कहा-

भाजपा नेताओं की बातों की गारंटी नहीं है। राहुल गांधी की बातों पर लोगों को भरोसा है क्योंकि हमने ​​2 घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई।

भूपेश बघेल के भाषण की प्रमुख बातें

  • केंद्र सरकार किसानों को परेशान करने का काम कर रही है।
  • 2014 में डबल इंजन की सरकार ने बोनस देना बंद कर दिया। राज्य से भी बंद करा दिया।
  • प्रधानमंत्री को पत्र लिख बोनस देने की मांग की। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई।
  • भाजपा ने आदिवासियों ने हक छीनने का काम किया।
    15 साल में रमन सिंह ने पेसा कानून लागू नहीं किया। रमन ​सिंह ने तो ठगा केंद्र ने भी ठगने का काम किया।
  • भाजपा नेताओं की बातों का कोई गारंटी नहीं। राहुल गांधी की बातों में भरोसे की गारंटी।
  • कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों ने किसानों का कर्ज माफ किया।
  • ​​2 घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ माफ किया, आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई।
  • महादेव ऐप वालों के साथ इनका सांठगांठ इसलिए ऐप बंद नहीं किया जा रहा।
  • भारत सरकार हिस्सा दे या न दे, लेकिन साढ़े 17 लाख गरीबों का घर बनाएगी कांग्रेस।
  • मोदी जी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बात पर झूठ बोलकर चले गए।
  • यूपी, गुजरात में 1200 क्विंटल में धान खरीदी हो रही लेकिन छत्तीसगढ़ में 2640 में खरीदी हो रही, यही अंतर है।

दूसरे दिन राहुल गांधी रविवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव और दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में जन सभा को संबोधित करेंगे। यहां वो कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जनसभाओं में नई चुनावी घोषणाएं कर सकते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस नामांकन रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

राहुल कर सकते हैं ये चुनावी घोषणाएं

संभावना है कि राहुल गांधी राजनांदगांव की सभा में नई चुनावी घोषणाएं भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल पर अपने हिस्से का टैक्स और रसोई गैस की कीमत कम करने का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा की रकम बढ़ाने और महिलाओं को हर साल नगद रकम देने का वादा भी कांग्रेस कर सकती है।

Scroll to Top