मुंगेली : जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण प्रारंभ, कलेक्टर ने ग्राम चातरखार में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण..

शेयर करें...

मुंगेली/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर राहुल देव ने विकासखंड मुंगेली के ग्राम चातरखार में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया और स्वयं दो लोगो की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में पोर्टल के माध्यम से एंट्री किया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण हेतु चाही गई सभी आवश्यक जानकारी प्रपत्र में त्रुटिरहित भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षाें में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आंकलन कर, प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नयी योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाना है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल 2023 तक पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए प्रगणक दल का गठन किया गया है। प्रगणक दलों के कार्याें की मॉनिटरिंग एवं उनको आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए सुपरवाईजर भी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। प्रगणक दल इसे पूरी गंभीरता के साथ जिम्मेदारीपूर्वक करें। उन्होंने अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल निराकरण करने तथा अनुविभागीय अधिकारियों को सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला पंचायत में स्थापित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के प्रभावी रूप से निगरानी, समस्याओं के निराकरण एवं रिपोर्टिंग के लिए जिला पंचायत में कंट्रोल रूम का स्थापना किया गया है। जिसका कलेक्टर राहुल देव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम के व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम दिन के सर्वेक्षण के आंकड़ों की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन सर्वेक्षण से संबधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पथरिया एसडीएम ने ग्राम बरछा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का किया निरीक्षण..

कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जे. आर. भगत के साथ ग्राम बरछा में जाकर सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया और नियत तिथि तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रगणक दलों को दिए। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में मुख्य रूप से परिवार के मुखिया से जुड़ी बुनियादी जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी, राशन कार्ड, धान विक्रय, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी, समस्त स्त्रोतों से परिवार की आमदनी, आयकर दाता, परिवार की भूमि, आवास है या नहीं, आवास एवं शौचालय की जानकारी, निराश्रित परिवार, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घरेलु ईंधन की व्यवस्था, कुकिंग गैस, कौशल प्रशिक्षण एवं विद्युत कनेक्शन सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Scroll to Top