शेयर करें...
रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज पूरे प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं हड़ताल करेंगी। लगभग 1 लाख कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल में एकजुट होकर मानदेय में वृध्दि समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। बता दें कि 23 जनवरी से प्रदेशभर के 46660 आंगनबाड़ी और 6548 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता व सहायिकाएं हड़ताल पर जा रही हैं। वे रायपुर में उग्र प्रदर्शन करेंगी।
Join WhatsApp Group
Click Here
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच छग के बैनर तले यह प्रदर्शन होगी। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा चुनावी वादे में सरकार आने पर उनका नर्सरी शिक्षक पद पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर मानदेय की घोषणा की थी, लेकिन चार साल बाद भी वह पूरी नहीं हुई।


