मुंगेली : श्रवण बाधित एवं वाक बाधित दिव्यांगों के लिए आवासीय विशेष विद्यालय किया जाएगा स्थापित, संचालन हेतु आवेदन 31 जनवरी तक..

शेयर करें...

मुंगेली// समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के श्रवण बाधित एवं वाक बाधित दिव्यांगों के लिए आवासीय विशेष विद्यालय स्थापित कर संचालन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

इस हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था, नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा स्वायत शासी, अधीनस्थ निकाय के रूप में गठित संस्थाएं और संगठन, शासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान, दानार्थ अस्पताल, नर्सिंग होम, नेहरू युवा केन्द्र से 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग के कक्ष क्रमांक 140, 141 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Scroll to Top