बड़ी खबर: मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के फर्जी जाती मामले ने पकड़ा तुल, भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट घेराव….

शेयर करें...

मुंगेली/ एक तरफ मुंगेली नगर व्यवस्था चरमराई हुई है और वही एक तरफ राजनीतिक लड़ाई जोरों पर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस अपनी ताजपोशी बचाने नए नए हथकंडे अपना रहे है। 22 वार्डो वाला नगर पालिका मुंगेली 22 तरह की राजनीति से पिस्ता नजर आ रहा है और वही नगरवासियों की हाल बेहाल है।

Join WhatsApp Group Click Here

आपको बता दें कि लगभग दो महीना पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के जाती को फर्जी बताते हुए कलेक्टर न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया था। जिसपर दो बार बयानबाजी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर बौखलाए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज कलेक्ट्रेट घेराव का आगाज कर दिया। जिसमें विधायक पुन्नुलाल मोहले के साथ साथ पूर्व सांसद लखन लाल साहू तोखन साहू और संकडो भाजपाईयों ने नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के फर्जी जाती के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर विरोध करते हुऐ आक्रोश जताया है।

Scroll to Top