घर घर नल जल योजना के तहत कार्यों में भारी लापरवाही ग्रामीण की शिकायत पर भड़क उठे मिस्त्री बोला जिसको बुलाना है बुला लो हम ऐसे ही काम करते हैं

शेयर करें...

बिल्हा // पूरा मामला बिलासपुर जिले के बिना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उडगन का है जहां पर घर-घर जल नल योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है जिसमें ठेकेदार सुपरवाइजर द्वारा मिलीभगत करके निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है ग्रामीणों ने बताया कि घर में नल जल योजना के तहत जो प्लेटफार्म बनाया जाता है उसमें 2 बोरी सीमेंट डालना रहता है लेकिन बनाने के लिए जो मिस्त्री यहां पर आया है उसके द्वारा एक बोरी में ही पूरा कर लिया जा रहे हैं प्लेटफार्म निर्माण के लिए जो मटेरियल बना रहा है वह काफी खराब है जो हाथ से छूने से ही भरभरा कर उखड़ जा रहा है सिर्फ गिट्टी और रेती ही नजर आ रहा, सीमेंट का नाम ही नहीं है जब इसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया तो वहां पर उपस्थित मिस्त्री चमकाने और धमकाने लगे कि हमारा बहुत ऊपर तक पहुंच है तुम जिसको बुलाना है जो करना है कर लो हम ऐसे ही निर्माण कार्य करते हैं कोई कुछ नहीं कर सकता वहां पर उपस्थित मिस्त्री से जानकारी लिया गया तो गोलमोल जवाब देते हुए सही निर्माण करने का हवाला देते रहा जिसकी जानकारी तुरंत सरपंच को दिया गया उसके द्वारा बोला गया की निर्माण PHE विभाग द्वारा कार्य कोई बाहरी ठेकेदार को दिया गया है जिसके द्वारा करवाया जा रहा है मुझे उसकी जानकरी नहीं है, ग्राम पंचायत सचिव से भी जानकारी लिया गया तो बताया की कार्य मे लापरवाही हो रहा है तो ग्राम पंचायत द्वारा कार्यवाही कर सकते है। फिर फोन के माध्यम से सुपरवाइजर की जानकारी लिया जाए तो एक प्लेटफार्म में 2 बोरी सीमेंट यूज़ करने को कहां गया है लेकिन यहां पर लापरवाही पूर्वक निर्माण कर रहे मिस्त्री खुद सीमेंट का बचत कर रहा है या फिर ऊपर के आदेश पर यह कर रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

अब देखने वाली बात यह होगी कि लापरवाही पूर्वक निर्माण कर रहे मिस्त्री किसी के दबाव में ऐसा कर रहे हैं कि खुद अपनी जेब भरने के लिए यह सब कर रहा है और संबंधित अधिकारी किस प्रकार से कार्यवाही करते हैं।

Scroll to Top