शेयर करें...
बिलासपुर// युक्तमपथम फाउंडेशन के समस्त सदस्यो ने अपनी ओर से नगर व देश के सभी व्यक्तिओ का अभिनन्दन करते हुए 75वे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया है. इसी के साथ उन्होंने इस 15 अगस्त को हर घर तिरंगा के साथ साथ हर घर हरियाली को भी बढ़ावा देने का आग्रह किया है.
Join WhatsApp Group
Click Here
फाउंडेशन के डायरेक्टर ने कहा कि निश्चित ही हम सभी अपने देश के एक जिम्मेदार नागरिक है और अपने देश को स्वच्छ और सुन्दर वातावरण बनाए रखने के प्रति प्रतिबध्द है इसीलिए आजादी के महोत्सव को मनाने के साथ साथ एक एक पेड़ अवश्य लगाने का आग्रह किया है.


