दिल्ली में सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल:बोले-हम डरने वाले नहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी के विरोध में हुआ प्रदर्शन..

शेयर करें...

रायपुर/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय-ED के सामने पेशी एक बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें शामिल होने दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री रविवार शाम को ही रायपुर से रवाना हुए थे।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए थे। वहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे।

कांग्रेस ने मांगी थी ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति, नहीं मिली

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी के साथ ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति मांगी थी। एक दिन पहले पुलिस प्रशासन ने ऐसी अनुमति देने से मना कर दिया। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर की सड़कों पर अवरोध लगा दिया गया। सोमवार को कांग्रेस नेता अलग-अलग जत्थों में प्रदर्शन करने निकले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

Scroll to Top