शेयर करें...
पथरिया/ विकास खंड के एक जनपद सदस्य ,तीन सरपंच और दस पंचों का उपचुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुआ जिसका परिणाम प्रशासन तो सारणीकरण के बाद जारी करेगा लेकिन मतदान केंद्रों में एजेंटों , प्रत्याशियों को मिले मतगणना पत्रक अनुसार सभी जगह के परिणाम आ चुके है । प्रत्याशीयो को प्राप्त मतगणना पत्रक के अनुसार ग्राम पंचायत सिलदहा में स्थापन्न सरपंच त्रिलोकी वर्मा को हराकर सहदेव वर्मा ने सरपंच पद पर विजय प्राप्त किया इसी तरह ग्राम पंचायत बैजना में फेकन रामलोचन मेहर ने गुलाबा सुरेश मेहर को 32 वोटों से शिकस्त दी वही ग्राम पंचायत मोहभट्ठा( स )में अशोक ठाकुर ने तुका राम को लगभग 300 वोटों से हराकर सरपंच पद पर जीत दर्ज किए है। विजयी प्रत्यशियों ने अपने अपने ग्राम पंचायत में शाम को जुलूस निकालकर ग्रामीणों का आभार जताया ।
भाजपा पृष्टभूमि के उम्मीदवार जीते-
जनपद क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में से दो पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने विजय हासिल किया वही एक ग्राम पंचायत बैजना में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल किया है इस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने कहा कि सरपंच एवं पंचों के उपचुनाव परिणाम से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रो में भाजपा का जनाधार मजबूत है और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर सबको भरोषा है ।
इसी तरह मोहभट्ठा सरगांव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के जीत पर सरगांव मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ने हर्ष जताते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा किये जा रहे कार्यो से जनता खुश है इसलिए हमारे उम्मीदवार को ग्रामीणों ने जिताया है ।
जनपद में कांग्रेस समर्थित जीते –
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उपचुनाव कराया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य, एवं कांग्रेस नेता वसील्लाह शेख के करीबी उदय मरकाम ने विजय प्राप्त किया उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल नेताम को बहुत ही करीब वोट से हराया है, जिस प्रकार से जिला पंचायत सदस्य वसील्लाह ने सक्रियता दिखाया उसका फायदा उसके प्रत्याशी को मिला। इसके लिए जनपद पंचायत क्षेत्र क्र 12 के जनता का आभार जताने वशिउल्लाह शेख ने ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण किया ।
यहां हुए पंच का चुनाव –
ग्राम पौसरी , सिलतरा , जोता , कलारजेवरा ,उमरिया , पेंड्री स , चंद्रखुरी , धुमा ,कुकुसदा , में पंच का निर्वाचन सम्पन्न हुआ ।


