पत्नी गयी थी मायके, इधर युवक ने लगा ली फाँसी, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायगढ़/ थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गजानंद पुरम कॉलोनी से लगे डॉ पीके पटेल क्लीनिक के पीछे एक किराए के आवास में रहने वाले लोगों के बीच उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब शादीशुदा युवक को संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीयों के मुताबिक घटना शाम 5 से 6 बजे के समीप घटित होना बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

स्थानीयों से मिली जानकारी के अनुसार फंदे पर झूला व्यक्ति अलंकार होटल में सीनियर कैप्टन के पोस्ट पर कार्यरत था। यह किराए के मकान में अपनी बीवी के साथ रहा करता था। इसका नाम प्रहलाद काठे उम्र लगभग 30 वर्षीय होना बताया जा रहा है। जो पुसौर के लगभग 6 किमी स्थित तारडा गॉव का रहने वाला था। कमरे का दरवाजा हल्का खुला हुआ था। शाम को 6 बजे पड़ोसियों की जब दरवाजे पर नजर पड़ी। तब युवक फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।

बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी आज ही मायके गई है। घटना के समय उस समय घर पर कोई नहीं था।

Scroll to Top