नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 9 महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

कोटा/ जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्रांम कलमिटार में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कलमीटार में रहने वाले मनोहर यादव उसकी पत्नी रीना यादव का विवाह मात्र 9 महीने पहले हुआ था। सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद जब मनोहर कुछ काम से बाजार गया उसी दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे कमरे के मयार में गमछे से फांसी लगा ली। जब वह घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति को कुछ शक हुआ और उसने छप्पर हटाकर झांका तो देखा कि फांसी के फंदे पर लटक रही है। जिसके बाद मनोहर ने खपरैल हटाकर कमरे के अंदर गया फांसी का फंदा खोलकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक रीना की मौत हो चुकी थी।

Join WhatsApp Group Click Here

उसने इस बात की सूचना फौरन पुलिस को दी। लेकिन रात होने के कारण पुलिस ने जांच पंचनामा नहीं किया था। आज मंगलवार को पुलिस मामले में पंचनामा कर मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि आखिर रीना ने किस वजह से फांसी लगाई।

Scroll to Top