शेयर करें...
मुंगेली/ जिले के सरगांव स्थित शराब दुकान में डकैती की वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के अनुसार हाथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सबसे पहले सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया। इसके बाद दुकान के तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद सुरक्षा गार्ड ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
बताया कि तिजोरी में करीब 9 लाख से अधिक रकम थी। शराब दुकान में डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है। शहर में कई जगह नाकेबंदी भी की है।

