शेयर करें...
रायपुर// मंदिर हसौद इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित दंपति ने मंदिर हसौद थाने में की है।
Join WhatsApp Group
Click Here
शिकायत में प्रार्थी ने पुलिस को बताया गया कि वह अपने काम पर गया था और रात्रि 9 बजे काम से अपने घर वापस आया। इस दौरान आरोपी उत्तम रात्रे घर के सामने शराब के नशे मे उसकी पत्नि मंजू घृतलहरे को मेरे साथ चलो मेरे साथ रहना कहकर गाली गलौच कर रहा था। साथ ही मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की भी उसने धमकी दी तथा हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट किया। जिससे महिला को चोट आई है। इस घटना से आहत पीड़ित दंपति ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506- IPC के तहत केस दर्ज किया है।


