हृदयविदारक घटना : स्टील फैक्टरी में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल..

शेयर करें...

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। सभी को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इंडक्शन फर्नेस में हुआ है। अभी तक इसका कारण नहीं पता चल सका है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, सराईपाली स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस के पास मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए। इसके बाद सभी मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी तीनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। इससे पहले भी नवदुर्गा स्टील प्लांट में हादसा हो चुका है। पूंजीपथरा थाना प्रभारी केके सिंह ने सुबह हुई घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच हो रही है। फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र से जांच टीम प्लांट में पहुंच रही है। कुछ देर बाद इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Scroll to Top