ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, छत से कूदा नही मरा तो पटरी पर रख दी गर्दन..

शेयर करें...

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी युवक ने घर की छत से कूद कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन बच गया। इसके बाद रेलवे लाइन के किनारे पहुंचा और ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के पुरानी बस्ती निवासी अजहर खान (26) पुत्र शाहिद खान ने पवन टॉकीज रेलवे फाटक पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसका सिर और धड़ अलग-अलग मिला। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और मालगाड़ी आती देख ट्रैक पर अपना सिर रख दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता युवक का सिर कटकर अलग हो गया।

खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं


बताया जा रहा है कि अजहर नशे का आदी था। उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। पहले भी वह कई बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसने घर की छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया था। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कुछ पता चलेगा।

Scroll to Top