BJP 20 को करेगी चक्काजाम, प्रदेश अध्यक्ष बोले- विकास के लिए चवन्नी नहीं, टैक्स वसूल रहे, बाज आएं वरना ईंट से ईंट बजा देंगे..

शेयर करें...

रायपुर// भारतीय जनता पार्टी 20 नवंबर को रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में चक्का जाम करने जा रही है। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बताया कि सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक यह चक्का जाम होगा। प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ये विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा की मांग है कि पेट्रोल के दामों में सरकार अपने हिस्से का वैट कम करे, सीमेंट और बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी को भी कम किया जाना चाहिए।

Join WhatsApp Group Click Here

रायपुर के एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने विष्णु देव साय और उनके साथ पूर्व मंत्री राजेश मूणत पहुंचे। कॉन्फ्रेंस में साय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास प्रदेश में विकास करने के लिए चवन्नी नहीं है। वैट लिया जा रहा है, कई तरह के टैक्स लिए जा रहे हैं और इसके बाद सरकार कर्ज भी ले रही है। आखिर यह पैसे खर्च कहां हो रहे हैं। कहीं भी विकास कार्य होते नहीं दिखते। हम प्रदेश की सरकार को साफ-साफ बता देना चाहते हैं कि पेट्रोल की कीमतों पर अगर वैट कम नहीं किया जाता, महंगाई से जनता को राहत नहीं दी जाती तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पर होगी।

पुलिस की शह पर पनप रहा नशे का धंधा

रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों में कई ऐसी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं जिनमें आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने कहीं किसी को चाकू मार दिया तो किसी को लूट लिया। इसे लेकर विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश में नशे का धंधा पुलिस की शह पर ही पनप रहा है इसे लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

Scroll to Top