शेयर करें...
बलरामपुर// रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह एक बार फिर अपनी बातों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। एक तरफ विधायक ने वायरल ऑडियो को फर्जी बताया है तो वहीं दूसरी ओर डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक ने सरगुजा कमिश्नर से लिखित शिकायत की है। वहीं डिप्टी कलेक्टर ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक ने सरगुजा कमिश्नर से लिखित में कहा है कि विधायक बृहस्पत सिंह ने उन्हें फोन कर गंदी-गंदी गालियां दी है और उन्हें अपमानित किया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी या एफआईआर दर्ज किया जाए। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, जिला कलेक्टर और अपने राज्य प्रशानिक संघ को भी दिया है।

बता दें कि सोशल मीडिया में कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा था कि मेरा वायरल आडियो से कोई लेना देना नहीं है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। आने वाले दिनों में मेरा VIDEO लाने की भी साजिश हो रही है। जिस अधिकारी ने यह आरोप लगाया है, वो भी इस षड्यंत्र में शामिल है। वहीं विधायक के इस बयान के बाद डिप्टी कलेक्टर ने कमिश्नर को लिखित पत्र देते FIR करने की मांग के साथ ही मामला गंभीर होता दिखाई दे रहा है। बहरहाल मामला उच्चस्तरीय जांच का है रिपोर्ट आने के बाद ही इस आरोप प्रत्यारोप का सच सबके सामने आ पाएगा।




You must be logged in to post a comment.