कथित वायरल ऑडियो के बाद विधायक बृहस्पत सिंह का बड़ा बयान, फर्जी ऑडियो क्लिप बनाकर मेरे खिलाफ रची जा रही है साजिश…

शेयर करें...

रायपुर// बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि विधायक वृहस्पत सिंह डिप्टी कलेक्टर के साथ गाली-गलौज कर रहे है। वही डिप्टी कलेक्टर के साथ गाली-गलौज किए जाने की घटना को विधायक बृहस्पत सिंह ने नाकार दिया है। उन्होंने वायरल ऑडियो को फर्जी बताया है। विधायक बृहस्पत सिंह का कहना है कि मेरा वायरल आडियो से कोई लेना देना नहीं है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। आने वाले दिनों में मेरा वीडियो लाने की भी साजिश हो रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, आने वाले दिनों में मेरा वीडियो लाने की भी साजिश हो रही है। जिस अधिकारी ने आरोप लगाया है, वो भी इस षड्यंत्र में शामिल है। हमारी कांग्रेस सरकार है, जो अधिकारी काम नहीं कर रहे है उसे हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी अधिकरी से गाली गलौज क्यों करूंगा। मेरे खिलाफ हो रही साजिश की शिकायत हाईकमान से करूंगा।

बता दें कि वायरल हो रहे कथित ऑडियो में अपील अवधि में जमीन पट्टे को जारी करने को लेकर डिप्टी कलेक्टर को गंदी-गंदी गालियां दी जा रही है। डिप्टी कलेक्टर सफाई दे रहा है कि स्टे नहीं होने की वजह से उन्होंने पट्टा जारी किया है। लेकिन सामने वाला व्यक्ति उनकी एक भी न सुनते हुए गाली बकते रहता है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर विधायक बृहस्पत सिंह का होना बताया जा रहा है…!

Scroll to Top