दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, युवक का सिर हुआ धड़ से अलग..

शेयर करें...

जांजगीर/ जिले में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो बाइक की टक्कर में पीछे बैठे युवक का सिर कटकर 20 मीटर दूर जा गिरा। दोनों बाइक चालक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। युवक का सिर कटने का कारण अभी ठीक से स्पष्ट नहीं है। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ के नेवरा बंध निवासी संतोष कुमार सुमन (35) अपने दोस्त राहुल सूर्यवंशी के साथ उसकी ससुराल खैरा गया था। बाइक राहुल चला रहा था और संतोष पीछे बैठा था। पामगढ़ में मधुकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरे।

Scroll to Top