शेयर करें...
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पेश करने के बाद एक बड़ी घोषणा की है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल भूपेश सरकार 6 हजार रूपये देगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के बाद भूपेश सरकार राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना लाने जा रही है।
Join WhatsApp Group
Click Here
मुख्यमंत्री ने इसका पहले ही ऐलान कर दिया था और संबंधित अधिकारियों को योजना का प्रारूप तैयार करने के लिए निर्देश दिए थे। सीएम भूपेश की इस घोषणा के बाद खेतिहार मजदूरों में भी ख़ुशी की लहर थी।


