आज कानन पेण्डारी जू में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर किया जा रहा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, पर्यटक सवालों का जवाब देकर जीतेंगे इनाम..

शेयर करें...

बिलासपुर/ राज्य के कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वन मंडला अधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पी.व्ही. नरसिंग राव तथा मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) बिलासपुर एस. जगदीशन के मार्गदर्शन में इस अवसर पर कानन पेण्डारी जू में प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया है। यहां भ्रमण पर पहुंचे पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पशु बाघ से संबंधित रोचक प्रश्नों का सही जवाब देने पर प्रतिभागियों को वन मंडल की ओर से सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कानन पेण्डारी जू बिलासपुर में 66 प्रजातियों के कुल 625 वन्यप्राणियों को रखा गया है, जिसमें 33 स्तनधारी प्रजातियों के 386 वन्यप्राणी, 12 सरीसृप प्रजातियों के 76 वन्यप्राणी तथा 20 पक्षी प्रजातियों के 163 पक्षियां शामिल हैं। पर्यटक जू में निर्धारित शुल्क जमा कर भ्रमण कर सकते हैं। जू में बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के मनोरंजन स्थल तथा झूला आदि का निर्माण किया गया है।

Scroll to Top