पूर्व विधायक हृदय राम राठिया कांग्रेस में वापसी के लिए लगा रहे एड़ी चोटी का दांव, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में पुनः रखने से किया इंकार…

शेयर करें...

रायपुर// डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हृदय राम राठिया इन दिनों पार्टी में वापसी के लिए एड़ी चोटी का दांव लगा रहे है मगर उनको सिवाय निराशा के कुछ नही मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हृदय राम राठिया कांग्रेस में वापसी के लिए CM भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात करने गए थे मगर उन्हें पार्टी में वापस लेने के लिए दोनों ने एक सिरे से मना कर दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

पूर्व विधायक राठिया कांग्रेस छोड़ JCC में हुए थे शामिल..

आपको बता दें कि हृदय राम राठिया डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 2008 से 2013 तक लैलूंगा विधनसभा से विधायक रह चुके है। मगर मौका देख चौका मारते हुए अजित जोगी की नई पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में JCC से टिकट लेकर अपना भाग्य आजमाया पर भाग्य ने उनका साथ नही दिया, उनको हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाई।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल निर्देशन में विगत ढाई साल से प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और कार्यो से जनता का दिल जीता जा रहा है। जिसको देख कहीं न कहीं पूर्व में पार्टी छोड़ चुके नेताओ के मन मे पद और सम्मान की लालसा की भावना जागृत हो रही है। शायद यही कारण होगा कि पूर्व विधायक हृदय राम राठिया भी फिर से कांग्रेस में आने की जद्दोजहद में लगे हुए है। मगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा उनको पार्टी में पुनः शामिल करने से मना कर देना अपने आप मे ही एक बड़ा प्रश्न है। ऐसे में पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जाएगा या नही यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजनीति का गलियारा तो ऐसे ही गर्म चल रही है।

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध…

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 1 माह से हृदय राम राठिया कांग्रेस में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते चले आ रहे है जिसकी भनक किसी को भी नहीं थी। लेकिन 1 जुलाई को जब वे मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मुलाकात कर लौटे तभी से जिला कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए उन्हें कांग्रेस में वापस लेने का विरोध किया था।

Scroll to Top