बड़ी खबर : सदन से नाराज होकर निकले मंत्री सिंहदेव ने अपने बंगले में लगवाया ताला, किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नही..

शेयर करें...

रायपुर/ बृहस्पति सिंह विवाद मामले में सदन से अपनी बात कहकर निकले मंत्री टीएस सिंहदेव अपने शासकीय आवास पहुंच गए है. लेकिन अपने बंगले पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बंगले में ताला लगवा दिया है और किसी को भी बंगले के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

Join WhatsApp Group Click Here

सदन के बाहर और बंगले में भी मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश, लेकिन उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की. अब टीएस सिंहदेव के बंगले के बाद मीडियाकर्मियों का जमावड़ा है और सभी को उम्मीद है कि बाबा बाहर आकर मीडिया से बात करेंगे. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय अंदर मौजूद है.

Scroll to Top