मुंगेली : अन्य राज्यो से आने वाले व्यक्तियों का होगा कोविड टेस्ट और टीकाकरण, निर्देश जारी..

शेयर करें...

मुंगेली// कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा है कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में शत् प्रतिशत टीकाकरण और अन्य राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों का चिन्हांकित कर उनकी कोविड जांच एवं टीकाकरण आवश्यक है। इस संबंध में उन्होने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग तथा नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर वसंत ने ग्राम स्तर एवं पंचायत स्तर पर कार्यरत् सभी मैदानी कर्मियों से अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर सूची तैयार करने एवं उन सभी का कोविड जांच (एण्टीजन, टूनाट, आर.टी.पी.सी.आर.) कर कोविड-19 टीकाकरण करने तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला-पंचायत मुंगेली को रिपोर्ट प्रेषित करने के भी निर्देश दिये है।

Scroll to Top