शेयर करें...
मुंगेली/ मुंगेली पुलिस को गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने घेराबंदी कर 2 वाहनों में लगभग 80 किलो गांजा और 19,42,900 रुपये बरामद किया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग दो कारों में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गिधा बाईपास रोड तिराहा में पहुंचकर तत्काल घेराबंदी किया। घेराबंदी के दौरान रायपुर रोड से बाईपास होते हुए एक स्विफ्ट कार क्रमांक cg 10 AV 8173 आते हुए दिखी जिसे रोका गया। कार में ड्राइवर डेविड तथा राजू बैठे थे तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 8 पैकेज में 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कार में बैठे आरोपी डेविड भास्कर पिता आदित्य भास्कर उम्र 23 वर्ष पेंड्रीकला थाना कुंडा जिला कबीरधाम एवं राजू राठौर पिता मानसी राठौर उम्र 37 वर्ष सा मंदपुर थाना गौरेला जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को गिरफ्तार किया गया।
वही थोड़ी देर बाद रायपुर रोड से ही बाईपास होते हुए बिलासपुर रोड में आ रहे एक ब्रेजा क्रमांक सीजी 19204 दिखी जिसे रोका गया। कार में ड्राइवर दुर्गेश राठौर पिता रवि कुमार बैठे थे। तलाशी लेने पर इस कार में भी यानी कार की डिक्की में 8 पैकेट में 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी दुर्गेश राठौर पिता में लाल राठौर उम्र 28 वर्ष सा कोटकला थाना गौरेला जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं दूसरा रवि राठौर पिता रामलाल सा गिरवर थाना गौरेला जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को गिरफ्तार किया गया।
उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ब)एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में सिटी कोतवाली टीम की सराहनीय भूमिका रही।

