संदिग्ध अवस्था मे खेत मे मिली युवती की लाश, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

बिलासपुर/ कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम कूपाबांधा के खेत में संदिग्ध अवस्था में लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश मिली है, युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार युवती कल एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जो देर रात तक वापस नही लौटी, परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी इसी बीच आज सुबह उसकी लाश कुपाबाँधा के पास मिली, मृतका की पहचान अनिता बैगा पिता दुकालू राम बैगा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। संदिग्ध हालात में मिली युवती की लाश में कपड़े अस्त व्यस्त है जिससे दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Scroll to Top