बड़ी खबर : एक ही परिवार के 6 लोगो की ट्रेन से कट कर मौत, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

महासमुंद/ जिले से सुबह सुबह एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है। सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की है। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। फिलहाल अभी मौत का कारण समझ नहीं आया है साथ ही महिला और उनके बच्चो के नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है।


इस मामले में महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, ये सुसाइड है। सभी एक ही परिवार के है। आखिर इन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया जांच की जा रही है।

Scroll to Top