मुंगेली : जिले को 18 से 44 वर्ष के लोगो के लिए टीकाकरण हेतु 2380 डोज प्राप्त, अति गरीब अन्त्योदय राशन कार्ड में पंजीकृत, बी पी एल, ए पी एल राशन कार्ड धारक और फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया जायगा प्राप्त टीके का डोज़..

शेयर करें...

मुंगेली/ कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाओ के लिए चिन्हांकित टीकाकरण केंद्रों में किए जा रहे टीकाकरण के प्रति 18 से 44 वर्ष के लोगो में जबरदस्त उत्साह है। लोगो द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लगवाया जा रहा है। जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगो के लिए आज स्वास्थ विभाग को 2380 डोज प्राप्त हुए। प्राप्त टीकाकरण डोज को अति गरीब अन्त्योदय राशन कार्ड में पंजीकृत, बी पी एल राशन कार्ड धारक, ए पी एल राशन कार्ड धारक और फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर पी एस एल्मा ने कहा है कि कोरोना को हराने का मात्र उपाय टीकाकरण है। टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नही हुई है और टीकाकृत समस्त व्यक्ति सामान्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने पात्र लोगो को स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने का आग्रह किया है।

Scroll to Top