शेयर करें...
कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों ग्रामीण खेत पर काम कर रहे थे. घटना श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिर्रा का है.
Join WhatsApp Group
Click Here
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चिर्रा निवासी 31 वर्षीय कन्हैया राठिया और 31 वर्षीय टीका राम अगरिया खेत में काम करने गए थे. इसी बीच अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी. आकाश के गरजने चमकने से दोनों ग्रामीण पेड़ के नीचे खड़े हो गए.
बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे दोनों ग्रामीण खड़े थे, उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. दोनों लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद श्यांग पुलिस मौके पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.


