मौसम : प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखे विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटे के भीतर आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है.

Join WhatsApp Group Click Here

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान और उसके आसपास से पूर्वी मध्य प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित होने की वजह से मौसम बदला है. वहीं एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. वही आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है. मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली और रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Scroll to Top