मुंगेली : वैकल्पिक सब्जी बाजार बी.आर‌. साव मैदान, कोरोना संक्रमण को फैलाने को उतारू जनता, जिम्मेदार आखिर कौन? जनता.. प्रशासन.. या पुलिस?

शेयर करें...

मुंगेली/ प्रदेश में कोरोना अपने विकराल रूप की ओर अग्रसर है । जिसको देखते हुए प्रदेश के अधिकतर जिलो में लॉक डाउन लगाया जा चूका है। साथ ही प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सरकार के मंशानुरूप व्यवस्था भी बनाई गई है। लेकिन मुंगेली जिले में ठीक इसके विपरीत अस्थायी सब्जी बाजार में जनता कोरोना संक्रमण से बेखौफ होकर संक्रमण को और फैलाने का काम कर रही है। अगर ऐसे ही स्थिति रही तो मुंगेली जिले में स्थिति और भी भयावह होने की आशंका लगाई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

ज्ञात हो मुंगेली जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुये नगर‌ के संकीर्ण गोल बाजार में‌ लगने वाले सब्जी बाजार को नगर के बी आर‌ साव‌ स्कूल के मैदान में तमाम शर्तो के साथ प्रातः 6 से 8 व सायं 4 से 6 बजे तक की अनुमति दी है , मगर जिले की जनता महामारी से शायद अब भी अनभिज्ञ बनि हुई है….

वही कोरोना महामारी से बचाव हेतु शास‌न- प्रशासन तमाम कोशिशे कर‌ रहा है। जिले को कंटेन्मेन्ट घोषित कर लाकडाऊन भी किया जा चुका है, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर‌ रही है। लेकिन इन सब के बीच बी.आर साव मैदान में अस्थाई सब्जी बाजार में इस तरह कोरोना महामारी को न्योता देने वाली भीड़ के जिम्मेदार आखिर कौन है?

यदि पुलिस और प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से अपना कार्य किया जा रहा है तो बीआर साव स्थिति अस्थाई सब्जी बाजार में कोरोना को न्योता देते लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते भीड़ के जिम्मेदार के ऊपर सवालिया निशान उठ रहा है।

वही जिले में उक्त स्थान में लग रहा भीड़ आगे चलकर मुंगेली जिले में कोरोना के विक्रालरूप को निमंत्रण दे रहा है। जिसके रोकथाम के लिए जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने वाले पुलिस और प्रशासन को जमीनी स्तर में हस्तक्षेप करने की जरूरत समझी जा रही है ताकि मुंगेली जिला कोरोना के कहर से बच सके।

Scroll to Top