“एक मोबाइल का दान, शिक्षा के लिए वरदान” कार्यक्रम के तहत मोबाइल वितरण कार्यक्रम का बरमकेला में हुआ आयोजन, छ. ग. स. शिक्षक फेडरेशन के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया शिक्षकों का सम्मान..

शेयर करें...


रायगढ़/ विगत मार्च 2020 से कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण के कारण पूरे देश में सभी स्कूलें बन्द हैं। जिसके कारण पढ़ाई का कार्य पूर्ण से प्रभावित हो गया था। यही स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। किंतु शिक्षा सत्र 2020-21 के शुरुआत में छ ग शासन द्वारा “पढ़ई तुंहर दुआर” अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई। जिसमें शिक्षक मोबाइल द्वारा अध्यापन कार्य करता है एवं बच्चे अपने घर से अपने मोबाईल से उस क्लास में जुड़कर अध्ययन करते हैं। जिससे अध्ययन अध्यापन कार्य कुछ हद तक आरम्भ हुआ। लेकिन इसके लिए बच्चों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन की जरूरत होती है। गरीब परिवार के बच्चों के पास मोबाइल फोन न होने से शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। इस संबंध में रायगढ़ जिला कलेक्टर ने एक नई पहल “एक मोबाइल का दान, शिक्षा के लिए वरदान” की शुरुआत की। इसके तहत सम्पन्न एवं दिल में दान की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों द्वारा मोबाइल दान किया जाता है एवं उसे जरूरत मंद गरीब परिवार के छात्रों को वितरित किया जाता है।

Join WhatsApp Group Click Here

इसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु छ.ग. स. शिक्षक फेडरेशन एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बरमकेला द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थानों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, समुदायों, प्रतिष्ठानों से सम्पर्क कर मोबाइल दान हेतु आग्रह किया गया। जिस पर इस पुनीत कार्य को लेकर उनके द्वारा तुरंत ही मोबाइल दान के लिए हाथ आगे बढ़ाया गया। जिससे लगभग 40 नग मोबाइल इकट्ठा हो गया।

जिसके वितरण हेतु छ.ग.स. शिक्षक फेडरेशन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिससे कि क्षेत्र में इसके प्रति और रुचि जागृत हो। कार्यक्रम में उत्तरी गनपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ के मुख्य आतिथ्य, आमंत्रित अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति, उनके योगदान, मोबाइल दानदाताओं के योगदान से चयनित विद्यार्थियों को मोबाइल वितरण किया गया। जिससे बच्चों में हर्ष एवं खुशी का माहौल रहा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान और भी मोबाइल दान में प्राप्त हुआ।

इस दौरान विकास खण्ड बरमकेला में कार्यरत कुल 1200 शिक्षकों में से जिन शिक्षकों ने कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण काल में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए शिक्षा की अलख जगाने हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के रूप में पारा मुहल्ला में पहुंचकर अध्यापन कार्य करने वाले, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, तारा अरुण शर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, कैलाश प्रकाश नायक जिला पंचायत सदस्य रायगढ़, किशोर पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, हेमसागर नायक अध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला, डॉ रामकुमार नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला एवं समस्त आमंत्रित अतिथि गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बरमकेला एवं कार्यक्रम के आयोजक छ. ग. स. शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव दिलीप पटेल, जिला सचिव धनीराम पटेल, उपाध्यक्ष देवकी चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशान्त पण्डा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमला सारथी सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आशीर्वाद प्रदान करने वाले प्राचार्य मोतीराम डनसेना, प्राचार्य विशेश्वर नायक, वरिष्ठ समन्वयक प्रेमसागर नायक, संगठन के संरक्षक सुभाष चन्द्र चौहान के साथ ही साथ प्रत्यक्ष/प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, अतिथि गणों, गणमान्य नागरिकों, शासन प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों, शिक्षकों , मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Scroll to Top