धान पर सियासी घमासान जारी : कांग्रेस ने जारी की शुरूवाती दिनों में धान बेचने वाले BJP नेताओ की लिस्ट, रमन सिंह-अभिषेक का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर किसान आंदोलन के जरिए किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सरकारी मंडियों में धान बेचकर नगद भुगतान प्राप्त करने वाले भाजपा नेताओं की सूची जारी की है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह , उनके पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित अन्य भाजपा नेता शामिल है।

Join WhatsApp Group Click Here

दो दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने कहा था, कि भाजपा के नेताओं को न्याय योजना का लाभ लेना है या नहीं, समर्थन मूल्य में बेचना है या नहीं….अगर नहीं बेचना है तो नाम बताना चाहिये, अगर समर्थन मूल्य पर उन्हें विश्वास नहीं है तो बोलना चाहिये छत्तीसगढ़ सरकार के समर्थन मूल्य उन्हें नहीं बेचना है, वो मंडियों में बेचना चाहते हैं।”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भाजपा नेताओं के नामों की लिस्ट सार्वजनिक की है, जिन्होंने शुरुआती दिनों में ही लाखों रूपये का अपना धान बेच दिया है। लिस्ट के मुताबिक रमन सिंह ने 6.25 लाख रुपये से ज्यादा के धान जनवरी के पहले सप्ताह में ही बेच दिये थे, तो वहीं उनके बेटे पूर्व सांसद अभिषेक ने पांच लाख से ज्यादा के धान दिसंबर में ही बेच दिये थे। इसी तरह से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने 2.25 लाख, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने 1.75 लाख, सांसद संतोष पांडेय ने 3.33 लाख से ज्यादा, सांसद गोमती साय ने 2.20 लाख, सांसद विजय बघेल ने 4.65 लाख, पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने 4 लाख, राम प्रताप सिंह ने 1.85 लाख, विजयशंकर पटनायक ने 5.23 लाख, रामसेवक पैकरा ने 1.21 लाख, रणविजय जूदेव 2.93 लाख, पुन्नूलाल मोहले 6.11 लाख, डमरूधर पुजारी ने 1.12 लाख,. रजनीश सिंह 4.70 लाख, कमलभान सिंह ने 2.05 लाख रुपये बेचे।

बता दें, दिल्ली की केंद सरकार जिस तरह से कृषि बिल को लेकर अड़ी हुई है, और छत्तीसगढ़ बीजेपी केंद्र के साथ सुर मिला रही है साथ ही प्रदेश की भूपेश सरकार पर किसान अहितकारी बताने की कोशिश कर रही है, उसी को लेकर प्रदेश बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप के बाद नाम सहित लिस्ट के सार्वजनिक किया जाना उसी कड़ी का हिस्सा कहा जा रहा है।

Scroll to Top