शेयर करें...
रायपुर/ भारत सरकार ने 2020 बैच के 179 आईएएस अधिकारियों को उनका कैडर आबंटित कर दिया है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक नए कैडर सूची में छत्तीसगढ़ को छह आईएएस अधिकारी मिले हैं। मूलतः झारखंड के रहने वाले अभिषेक कुमार और प्रतीक जैन को छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है।
वहीं उत्तरप्रदेश की श्वेता सुमन, दिल्ली की सुरूचि सिंह और ओडिशा के कुमार बिश्वरंजन हैं को भी छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है। महाराष्ट्र के नंदनवार हेमंत रमेश छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस होंगे। हालांकि बीते कुछ सालों में डीओपीटी के जारी कैडर सूची में राज्य से आईएएस से चुने गए लोगों को होम कैडर मिलता रहा है, लेकिन इस बार सूची में ऐसा एक भी नाम नहीं है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहने वाली सिमी करण का भी होम कैडर ओडिशा था, लेकिन उन्हें असम-मेघालय कैडर आबंटित किया गया है।







You must be logged in to post a comment.