छ.ग.स. शिक्षक फेडरेशन रायगढ़ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..

शेयर करें...

शासन प्रशासन द्वारा 15 जनवरी तक वेतन विसंगति दूर करने हेतु ठोस कदम न उठाया गया तो अभियान चलाने की बनी रणनीति..

Join WhatsApp Group Click Here

उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा संख्या बल एकत्रित करने हेतु 9 विकास खण्डों में लेंगे बैठक..

रायगढ़/ जिले में स्थित कमला नेहरू उद्यान में छ.ग.स.शिक्षक फेडरेशन रायगढ़ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सहायक शिक्षकों की मूल मांग वेतन विसंगति दूर करने हेतु विशेष चर्चा किया गया। इस सम्बंध में प्रदेश महासचिव दिलीप पटेल द्वारा विगत 8 जनवरी को प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय से रूबरू कराया गया। वेतन विसंगति दूर करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लगातार सचिवों से मुलाकात का दौर जारी है।

मुख्य सचिव आलोक शुक्ला द्वारा विसंगति दूर करने हेतु आगामी 15 जनवरी तक ड्राफ्ट तैयार कर सौंपने की बात कही गई है। यदि उनके द्वारा इस सम्बंध में 15 जनवरी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो आगामी दिवसों में प्रांत से तय तिथियों पर स्थानीय विधायकों व मंत्रियों से मुलाकात कर पुनः मांगों को शासन के समक्ष रखा जाएगा। कुछ दिवसों की समय सीमा में उनसे जवाब की प्रतीक्षा रहेगी कि शासन की वास्तविक स्थिति क्या है एवं कब तक फ़ाइल आगे बढ़ाकर मांग पूर्ण की जाएगी। उनके द्वारा समय सीमा में जवाब प्रस्तुत न हो पाने की स्थिति में उनके निवास के सम्मुख प्रदर्शन कर ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु सहायक शिक्षकों की भारी संख्या बल की जरूरत होगी। इसके लिए उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि जिले के सभी 9 विकास खण्डों में क्रमिक बैठक आयोजित की जाएगी एवं सहायक शिक्षकों को प्रेरित कर विधायकों, मंत्रियों के यहाँ उपस्थिति हेतु प्रेरित किया जायेगा। वही इस जिला स्तरीय बैठक को जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी विकास खण्ड अध्यक्ष, उपस्थित सदस्यों ने संबोधित किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल,प्र जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चौहान,जिला सचिव धनीराम पटेल, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, महासचिव प्रभुदत्त पाढ़ी, मीडिया प्रभारी एस सारथी, रायगढ़ वि खण्ड अध्यक्ष सी पी डनसेना, बरमकेला अध्यक्ष प्रशांत पण्डा, पुसौर अध्यक्ष राजेश किसान, संजू डनसेना, सिसिलिया तिर्की, मंजू प्रधान, हरिकृष्ण पटेल, विनोद कुमार एक्का, परमजीत सिंह सिदार,हेमलाल साहू, राजेश कुमार साहू, गणेश राम सारथी, मोहनलाल सिदार सहित सैकड़ों की संख्या में छ ग स शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Scroll to Top