नशेड़ी ने मां से मांगे पैसे, नही देने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ कूदने की देने लगा धमकी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा नीचे..

शेयर करें...

रायपुर/ युवक को नशा करने के लिए मां ने पैसे नहीं दिए, तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर हंगामा कर रहा था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा कर नीचे उतारा। पड़ोसियों के मुताबिक युवक का दिमाग पबजी खेलने से डिस्टर्ब हो गया है। जिस कारण वो ऐसी हरकते करता है। पूरा मामला रायपुर के उरला थाना स्थित मेटल पार्क का है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल मामला उरला थाना क्षेत्र के बजरंग नगर का है। युवक का नाम मानसिंह 19 वर्ष है। बताया जा रहा हैं कि कल शाम में युवक ने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे थे। मां ने जब पैसे नहीं दिए तो गुस्से में युवक घर के सामने लगे मोबाइल टावर में चढ़ गया और और फिर कूदने की धंमकी देने लगा। इस बात की जैसे ही जानकारी परिजनों को हुई तो तत्काल इसकी शिकायत उरला पुलिस में की गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।

वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि, मानसिंह पबजी गेम का आदि था और इसी वजह से उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। माइंड डिस्टर्ब होने के बाद से ही युवक काफी ज्यादा नशा भी करने लगा था। फिलहाल युवक पूरी तरह स्वस्थ है और परिजनों को समझाकर उसे सौंप दिया गया है।

Scroll to Top