आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

राजनांदगांव/ 2007 बैच के आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य पुलिसकर्मी आरक्षक के कमरे में पहुंचे तो आत्महत्या के बारे में पता चला। जवान के सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 10 बजे जीई रोड स्थित PTS में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। देर रात गोली चलने से PTS में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं शव के पास ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मिले। जवान उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जवान विनोद 2007 बैच का सिपाही था और क्वार्टर में अकेले रहता था। उसने अपनी सर्विस बंदूक से ही गोली मारी है। जवान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि किसी मानसिक परेशानी के चलते उसने कदम उठाया है।

Scroll to Top