शादी कार्यक्रम से लौट रहे दंपति हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, एनएच पर रखे मिट्टी के ढेर से टकराई कार, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति गंभीर रूप से घायल..

शेयर करें...

रायगढ़/ शादी कार्यक्रम के बाद बिलासपुर से लौट रहे दंपती की कार एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक एनएच पर मिट्‌टी का ढेर पड़ा था, जिसे रात के अंधेरे में चालक देख नही पाया और पहिया ढेर पर चढ़ गया जिससे कार बेकाबू हो गई और गेट खुला और दोनों नीचे गिर गए। जिससे महिला की मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार केलो विहार निवासी पुष्पा अनंत और पति मनोहर लाल अनंत मंगलवार की देर रात बिलासपुर से अपनी कार क्रमांक सीजी 13 यूएच 0634 में वापस रायगढ़ आ रहे थे। मनोहर गेजामुड़ा के पास नेशनल हाइवे पर डंप मिट्‌टी देख नहीं पाए और अचानक कार बेकाबू हुई। दोनों पति-पत्नी कार से बाहर गिर गए। हादसे में पुष्पा के सिर पर गंभीर चोट आई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही पति मनोहर को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर घायल को परिजन ने रायपुर रेफर करा लिया।

Scroll to Top