रायगढ़ : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदों में भर्ती के लिये 24 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित..

शेयर करें...

 
 
रायगढ़/ जिला रायगढ़़ अंतर्गत डीएमएफ मद के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर मानदेय पर (अस्थायी) भर्ती हेतु आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त कुल 81 आवेदनों को छानबीन के दौरान प्रावधिक वरिष्ठता सूची तैयार की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

 जिसे जिले की वेबसाईट http://www.raigarh.gov.in  पर अपलोड किया गया है एवं कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, समस्त विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालयों एवं कार्यालय समस्त जनपद पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे 24 दिसम्बर 2020 शाम 5.30 बजे तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड के पास, रायगढ़ में दावा-आपत्ति आवेदन जमा कर सकते है।

Scroll to Top